फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action will be taken for negligence during night patrols.

Sant Kabir Nagar News: रात्रि गश्त में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken for negligence during night patrols.
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में कोतवाली खलीलाबाद की शहरी चौकियों के प्रभारियों, जीडी मुंशी और कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त और पैदल गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि रात में पुलिसकर्मी अधिक से अधिक क्षेत्र में भ्रमणशील रहें और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर नजर रखें। एसपी ने कार्यालय में तैनात मुंशियों को ड्यूटी रोस्टर में आवश्यक बदलाव कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उन्होंने आरटी सेट पर मिलने वाली सूचनाओं को गंभीरता से सुनने और उनका तत्काल जवाब देने के लिए भी निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि आरटी सेट पर प्रसारित होने वाली सूचना किसी भी पुलिसकर्मी के लिए महत्वपूर्ण है। सूचना मिलने के बाद तत्काल आवश्यक कार्रवाई और प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिले के सभी थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed