फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action will be taken against negligence in disposal of public complaints

Sant Kabir Nagar News: जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in disposal of public complaints
संतकबीरनगर। जिले के समस्त थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 26 मामले आए और आठ का निस्तारण हुआ। डीएम एसपी ने दुधारा थाने पर समस्या सुनी। दुधारा थाने में आयोजित समाधान दिवस पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि थाना समाधान दिवस में लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित कराए। इसमे किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सत्यजीत गुप्त ने कहाकि शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इस अवसर पर एसओ चंदन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed