{"_id":"67af88cd04d25ed894093a4f","slug":"action-will-be-taken-against-government-doctors-doing-private-practice-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-128574-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डाॅक्टरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डाॅक्टरों पर होगी कार्रवाई
Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रदेश सरकार ने निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर शिकंजा लगाने की तैयारी की है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने समस्त डीएम और एसपी को पत्र जारी कर आदेश का अनुपालन किए जाने का निर्देश दिया है।
आदेश यह कहा गया है कि सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस की जांच करें। यह संस्तुति हर हाल में 20 फरवरी तक कर दी जाए। इस आदेश के बाद अब सरकारी डॉक्टराें को अपनी निजी प्रैक्टिस बंद करनी होगी। खलीलाबाद शहर में कई ऐसे अस्पताल है जहां पर दो बजे के बाद सरकारी चिकित्सक प्रैक्टिस करते हैं।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि इसकी औचक जांच होगी। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ शासन को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। संवाद