फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action taken against 408 two-wheelers

Sant Kabir Nagar News: 408 दो पहिया वाहनों पर हुई कार्रवाई

Mon, 01 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 01 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 408 two-wheelers
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टंट करने वाले 408 दो पहिया वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान में 84 स्थानों पर 3164 वाहनों की जांच की गई। 10 चार पहिया वाहनों से काली पट्टी हटवाई गई। चार 4 पहिया वाहनों पर लगे हूटर व बत्ती हटवाई गई। छह चार पहिया वाहनों पर गलत ढंग से नंबर प्लेट मिलने पर कार्रवाई की गई। 23 वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे होने पर कार्रवाई की गई। सीओ यातायात ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि आमजन में यातायात नियमों एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न करना है । जनपदीय पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े तथा महिलाएं सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपने कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed