फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action in Nathnagar and Belhar, questions raised on 'mercy' in Semariawan

Sant Kabir Nagar News: नाथनगर और बेलहर में कार्रवाई, सेमरियावां में ''रहम'' पर उठे सवाल

Tue, 25 Jun 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Action in Nathnagar and Belhar, questions raised on 'mercy' in Semariawan
- शौचालय निर्माण में लाभार्थी से ज्यादा फर्म को भुगतान कर धन के बंदरबांट का मामला
विज्ञापन

- नाथनगर और बेलहरकला ब्लॉक के एडीओ पंचायत किए जा चुके हैं निलंबित
- सेमरियांवा की 113 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन में उजागर हो चुकी है धांधली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में शौचालय निर्माण में सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया है। सेमरियावां, नाथनगर और बेलहर ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत फर्म के नाम भुगतान में धांधली सामने आई है। आरोप है कि लाभार्थी से ज्यादा फर्मों को भुगतान कर धन का दुरुपयोग किया गया है। इस मामले में नाथनगर और बेलहरकला ब्लॉक के एडीओ पंचायत निलंबित किए जा चुके हैं, सेमरियावां में कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के कई ब्लॉकों में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से नियमों को दरकिनार करके वित्तीय अनियमितता करने के मामले सामने आए हैं। बेलहर विकास खंड की 66 ग्राम पंचायतों में लाभार्थी के खाते में 25 लाख 50 हजार रुपये जबकि फर्म के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान किया गया। इसी तरह नाथनगर विकास खंड की 103 ग्राम पंचायतों में लाभार्थी के खाते में 1 करोड़ 48 लाख 8 हजार रुपये और फर्म के नाम पर 1 करोड़ 43 लाख 9 हजार 238 रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन

सेमरियावां विकास खंड की 113 ग्राम पंचायतों में लाभार्थी के खाते में 1 करोड़ 12 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जबकि फर्म के नाम पर 1 करोड़ 52 लाख 9 हजार 421 रुपये का भुगतान कर दिया गया। दो ब्लॉकों के एडीओ पंचायत पर शासन के निर्देश पर कार्रवाई हो चुकी है। सेमरियावां का प्रकरण भी उप निदेशक पंचायत बस्ती मंडल समरजीत यादव की जांच में उजागर हुआ था लेकिन फिलहाल इस ब्लॉक में कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छितही और मड़हाराजा में दर्ज हो चुका है केस
नाथनगर क्षेत्र के छितही और मड़हाराजा ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन में धांधली का केस दर्ज हुआ है। मड़हाराजा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान अब्दुल समद, पंचायत सचिव शिव प्रकाश सिंह और प्रोपराइटर लवली कंस्ट्रक्शन के खिलाफ केस हुआ है, जबकि छितही ग्राम पंचायत में हुुए धन के बंदरबांट के मामले में 11 अप्रैल को तत्कालीन एडीओ विश्राम, ग्राम प्रधान अलीमुल कदर, पंचायत सचिव शिवप्रकाश सिंह, प्रोपराइटर लवली व श्रेयांश कंस्ट्रक्शन के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई चल रही है।
00000
एडीओ पंचायत पर पूर्व में दर्ज है वित्तीय अनियमितता का केस
सेमरियांवा विकास खंड के वर्तमान एडीओ पंचायत मोइनुद्दीन सिद्दीकी पर पूर्व में ही वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज है। विभागीय अधिकारियों की जांच में टेमा रहमत ग्राम पंचायत में 5 लाख 78 हजार 870 रुपये के वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल के कड़े रुख के बाद 21 नवंबर 2020 को तत्कालीन एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय की तहरीर पर ग्राम प्रधान साफिया खातून, एडीओ पंचायत मोईनुद्दीन सिद्दीकी और जेई मुख्तार अहमद के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। 22 अक्तूबर 2023 को पुलिस विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है।


सेमरियावां विकास खंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की पत्रावली की जांच की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर उसमें संलिप्त जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed