फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused summoned in check bounce case of Rs 3.10 lakh

Sant Kabir Nagar News: 3.10 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी तलब

Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 18 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accused summoned in check bounce case of Rs 3.10 lakh
संतकबीरनगर। न्यायालय सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट ने तीन लाख दस हजार रुपया के चेक बाउंस मामले में आरोपी को तलब किया है। मामला पिकअप बोलेरो के विक्रय से संबंधित है। थाना बखिरा अंतर्गत ग्राम पटवरिया नन्दौर के रहने वाले पीड़ित इश्तियाक अहमद से आरोपी मेहंदी हसन निवासी जंगल बिछुली टोला बेलोहा थाना पीपीगंज, गोरखपुर ने अगस्त 2023 में संपर्क किया और कहा कि उसके पास पिकअप है। चार लाख दस हजार रुपया में बेच रहा हूं। मुझे तीन लाख पंद्रह हजार रुपया की अति आवश्यकता है। उन्होंने आरोपी पर विश्वास करके उसे 2.90 लाख नकद तथा 25000 रुपये अपने खाते से ट्रांसफर किया। आरटीओ जाकर पता लगाया तो पता चला कि वाहन स्वामी आरोपी मेंहदी हसन नहीं है। जबकि पिकअप का नंबर टेंपो का है। आरोपी से रुपया वापस मांगा तो तीन लाख दस हजार रुपया का चेक दिया। पीड़ित ने 25 अप्रैल 2024 को खाते में चेक को जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। कोर्ट ने साक्ष्य तथा पत्रावली का अवलोकन तथा बहस को सुनने के उपरांत 3.10 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी मेंहदी हसन को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed