{"_id":"66a7f53456da63b267024934","slug":"accused-summoned-in-check-bounce-case-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-118439-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चेक बाउंस के मामले में आरोपी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चेक बाउंस के मामले में आरोपी तलब
Tue, 30 Jul 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये के तीन चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी को तलब किया है।
कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सरैया के रामचंद्र पाठक ने बताया कि एक व्यक्ति प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसने सरैया में बजाज एजेंसी के पीछे जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। उसकी बात पर विश्वास करके तीन लाख रुपये आरोपी को दिए और बाकी रकम बैनामा कराते समय देना था।
आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर से बैनामा लिखने को कई बार कहा लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा। उसने आरोपी से मिलकर कहा कि जमीन का बैनामा नहीं कर रहे हैं तो उसका तीन लाख रुपये वापस कर दे। आरोपी ने एक-एक लाख का तीन चेक दिया। चेक को बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया।
रामचंद्र ने चेक बाउंस की शिकायत आरोपी से की लेकिन आरोपी ने तीन लाख रुपये नहीं दिए। मजबूर होकर रामचंद्र ने सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी को तलब किया है।