{"_id":"61ad01d8fba5fa05fe6f8903","slug":"accused-of-trespass-arested-khalilabad-news-gkp418828254","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराने की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराने की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराने की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बेलहर। क्षेत्र के बेलहर कला में शुक्रवार की रात किराने की दुकान का दरवाजा खोलकर नगदी समेत सामान चुरा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। शुक्रवार की रात बनवारी गुप्ता निवासी बेलहर कला के किराने की दुकान में चोरी के मामले में पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
बेलहर एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार की दोपहर एसआई सदरुल आलमीन अपने हमराही राजेश प्रसाद चौरसिया, रविशंकर श्रीवास्तव के साथ लोहरसन बाजार में थे, तभी सूचना मिली कि चोरी का आरोपी निघुरी चौराहे से भागने के फिराक में है। एसआई मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नरेेंद्र उर्फ सबलू बताया। इसके साथ ही चोरी की घटना में शामिल होने की बात कही। जामा तलाशी में उसके पास से 2600 रुपये बरामद हुए हैं। उसे जेल भेज दिया गया।