फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused of not measuring with Siwan stone

Sant Kabir Nagar News: सिवान के पत्थर से पैमाइशन नहीं करने का आरोप

Thu, 24 Jul 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 24 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of not measuring with Siwan stone
रोशया बाजार। धनघटा तहसील क्षेत्र के चकिया गांव के दो पक्ष आमने सामने हैं। यहां पर आबादी ओर जीएस की जमीन है। इस जमीन में कई लोगों ने मकान बनवा लिया है। इस जमीन की दो दिन पूर्व पैमाइश हुई थी। इस पैमाइश का गांव के लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि पैमाइश में धांधली की गई है। इससे गांव के सभी लोगों के चक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

चकियां गांव के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के चकिया गांव में धारा 124 के तहत गाटा संख्या 148 जिसका रकबा 14.50 बीघा है। उसी रकबे की पैमाइश की गई थी। उसी रकबे में आबादी भी बसी है। रकबे की पैमाइश जब गांव के सीमाओं पर लगे पत्थर की गई तो पूरा पिच रोड चकिया गांव में आ गया । उसी समय तहसीलदार ने पहुंच कर चकिया व रमवापुर सिवान पर लगे सीमा पत्थर से पैमाइश को रोककर चकमार्ग को सीमा मानकर पैमाइश करा दिया। जिससे विवाद पैदा हो गया।
विज्ञापन

गांव के कौशल यादव, गुड्डू, छोटू, संतराम, विजय, शम्भू, महेंद्र यादव, रवि कुमार, रामकुमार, राजकुमार, संदीप, बबलू, अमित, सुरेमन, रामलौट, दिनेश, इश्तयाक आदि का कहना है कि सिवान की पैमाइश सिवान में लगे सीमांकन पत्थर होती है। तहसीलदार साहब बिना आधार के चकमार्ग से पैमाइश करा कर विवाद पैदा करा रहे हैं। जिससे कभी भी कुछ अनहोनी हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी राजस्व विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पैमाइश पूरी तरह से निष्पक्षता के साथ की गई है तथा पत्थर से ही की गई है। अगर कोई पैमाइश को लेकर संतुष्ट नहीं है तो पैमाइश की फील्ड बुक न्यायालय में दाखिल होगी। वहां पर वह आपत्ति दाखिल करेंगे। न्यायालय जैसा आदेश करेगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-रामजी, तहसीलदार, धनघटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed