फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   accused of harassing the suralis for demanding five lakhs in dowry

दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 21 Aug 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
accused of harassing the suralis for demanding five lakhs in dowry
दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

तंग आकर विवाहिता मायके में रहने को मजबूर
पुलिस ने आरोपी पति और ससुर पर दर्ज किया केस
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने दहेज में पांच लाख की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में नई दिल्ली के रहने वाले पति और ससुर के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी। विवशता में विवाहिता अपने मायके में रह रही है।

पीड़िता कनक वर्मा का आरोप है कि उसकी शादी 13 मार्च 2020 को जितेंद्र वर्मा पुत्र जय प्रकाश वर्मा निवासी आदर्श कॉलोली मोहम्मदपुर, मकान नंबर संख्या एस 146/155, आरकेपुरम नई दिल्ली से हुई थी। उसके माता- पिता व परिवारवालों ने भेंट उपहार में गृहस्थी के सामान, जेवरात, नकदी चार लाख रुपये दिया था। वह 14 मार्च 2020 को विदा होकर पति के साथ ससुराल गई। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा। बाद में ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में रुपये की मांग करने लगे। उसी को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसके फेसबुक आईडी को पति इस्तेमाल करते और पासवर्ड बदल कर स्वयं ही प्रयोग करते। उसे ब्लैकमेल करने के इरादे से अलग-अलग लोगों से चैटिंग करते। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। ससुराल वालों ने विदा करके उसे मायके भेज दिया। उसके पति फोन पर वीडियो व वायस कॉल करके पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि धमकी दी कि बिना पांच लाख रुपये लिए दिल्ली वापस आई तो फिर मायके जिंदा नहीं जा पाओगी। 23 नवंबर 2020 को उसने बच्ची को जन्म दिया। उसके कुछ दिन बात ससुराल वाले अच्छे से बातचीत करने लगे। जिससे उसे लगा कि सब कुछ सामान्य हो गया। 18 फरवरी 2021 को वह अपने ससुराल नई दिल्ली गई। उसके कुछ दिन फिर ससुुराली दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि आठ नवंबर 2021 को पति और ससुर ने उसे मारापीटा। नौ नवंबर 2021 को वह अपने पिता के घर खलीलाबाद आ गई। 28 जनवरी 2022 को फिर वह ससुराल गई। आरोप है कि ससुराल के लोग फिर से प्रताड़ित करने लगे। ससुर उसके साथ अभद्रता करने लगे। पति कुछ समय तक अपने दोस्त के मकान में लेकर उसे रहे। बार-बार पति दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। परेशान होकर उसने अपने भाई को बुलाई और चंडीगढ़ चली गई। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि मामले में पति जितेंद्र वर्मा, ससुर जय प्रकाश वर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed