{"_id":"6aa6f2bfc6607e301507407a","slug":"accused-of-cow-slaughter-shot-in-the-leg-during-police-encounter-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157222-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र में गोवंश के वध के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची धनघटा पुलिस और एसओजी टीम की रविवार भोर कुआनों नदी के किनारे मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया। उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक मिस कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के खाजो गांव में 10 सितंबर की रात गोवंश चोरी कर उसका वध किए जाने की घटना सामने आई थी। मामले में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मामले में एक आरोपी जहूर निवासी मैली को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
रविवार भोर पुलिस को सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी महबूब निवासी मैली अपने घर आने वाला है। सूचना पर एसओ धनघटा अजय कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सभा खाजो पुरवा के पास कुआनों नदी के किनारे घेराबंदी की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मौके पर पहुंचने पर टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इसके बावजूद उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें महबूब के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल खलीलाबाद में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी के उपचार की जानकारी ली।
पूछताछ में दो साथियों के नाम बताएपुलिस के अनुसार, पूछताछ में घायल आरोपी महबूब ने बताया कि 10 सितंबर की रात उसने अपने साथी जहूर और सद्दाम के साथ मिलकर बछड़े की चोरी की थी। चोरी किए गए बछड़े का वध करने के बाद उसका मांस जहूर के घर पर रखा गया था जबकि अवशेष कुआनों नदी में बहा दिए गए थे। घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर-उधर छिपकर रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को वह अपने घर की ओर आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो गिरफ्तारी के डर से उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
मुठभेड़ के बाद आर्म्स एक्ट में प्राथमिकीपुलिस ने बताया कि मुठभेड़ और आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने के आधार पर धनघटा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद असलहे और कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
गोकशी की घटना पर एसओ का तबादला, चौकी प्रभारी व सिपाही निलंबितखाजो गांव में गोवध जैसी गंभीर घटना सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मामले में सख्त कार्रवाई की थी। एसपी ने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप में लोहरैया चौकी प्रभारी वीर बहादुर यादव और आरक्षी प्रवीण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। दोनों को निलंबन अवधि में पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए थे। वहीं, धनघटा के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का भी तबादला कर साइबर क्राइम थाना भेज दिया गया था।
सूचना मिली थी कि आरोपी महबूब अपने घर आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर उसने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। समस्त विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेजा जा रहा है। एक अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संदीप कुमार मीना, एसपी