{"_id":"64cbf8691568ff85b6041fb4","slug":"accused-arrested-in-teenagers-death-case-sent-to-jail-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1106-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किशोरी के मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किशोरी के मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
Fri, 04 Aug 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
- अवैध संबंध बनाने और गर्भपात कराने से किशोरी की हुई थी मौत
- पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताई हकीकत
- पीड़ित के घर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस कर्मी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अवैध संबंध बनाने और गर्भपात कराने से किशोरी की मौत के मामले में महुली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना की हकीकत बताई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया।
एसओ भगवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए 55 साल के आरोपी ने बताया कि वह तीन भाईयों में छोटा है और अविवाहित है। वह सूद पर पैसा बांटता है। गांव की 14 साल की किशोरी का परिवार काफी गरीब है। किशोरी डेढ़ साल से उसके घर पर कामकाज करती थी। इसी दौरान किशोरी से उसने अवैध संबंध बनाया। इस बीच किशोरी ढाई-तीन महीने की गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी किशोरी ने उसको दिया।
आरोपी ने बताया कि खलीलाबाद में रहने वाली एक सेवानिवृत्त स्टॉफ नर्स से संपर्क किया। 30 जुलाई को किशोरी को खलीलाबाद स्टाॅफ नर्स के घर ले गया और गर्भपात कराया। अधिक रक्तस्राव होने की वजह से किशोरी की सोमवार को मौत हो गई। इधर किशोरी के परिजन घटना से अनभिज्ञ थे। उन्होंने शव को कुआनो नदी के किनारे दफन दिया था। बाद में पीड़ित परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, गैर इरादतन हत्या और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पीड़ित के घर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।