फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accused arrested after being found hiding in Bakhira despite an externment order.

Sant Kabir Nagar News: जिलाबदर के बाद भी बखिरा में छिपकर रह रहा था आरोपी, गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested after being found hiding in Bakhira despite an externment order.
संतकबीरनगर। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर जनपद में छिपकर रह रहे आरोपी को बखिरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बखिरा पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जिलाबदर किया गया आरोपी बभनी चौराहे के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान शिवम यादव निवासी देवकली, थाना बखिरा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जिला प्रशासन ने शिवम यादव को छह माह के लिए जिले की सीमा से जिलाबदर किया था। आदेश की जानकारी दिए जाने के बावजूद वह चोरी-छिपे जिले में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ थाना बखिरा में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिवम यादव के खिलाफ बखिरा थाने में मारपीट, धमकी, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में पहले से छह प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 के दो, वर्ष 2025 के दो, वर्ष 2023 का एक और वर्ष 2026 का एक प्राथमिकी शामिल है। इनमें एक मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed