फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Accusation of sexual exploitation for five years under the pretext of marriage.

Sant Kabir Nagar News: शादी का दिया झांसा, पांच साल तक यौन शोषण का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 05 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Accusation of sexual exploitation for five years under the pretext of marriage.
- महुली क्षेत्र का मामला, विवाह से इन्कार पर दी धमकी
विज्ञापन

महुली। क्षेत्र की युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी और उसके परिजनों ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक समेत उसके माता-पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी गुलाब से उसका पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोप है कि उसने शादी करने का भरोसा देकर उसका शोषण किया। लंबे समय तक संबंध में रहने के बाद जब युवती ने विवाह करने की बात कही तो आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, बीते 14 जून को वह शादी की बात करने आरोपी के घर पहुंची थी। आरोप है कि वहां आरेापी गुलाब, उसके पिता मुन्नीलाल और मां ने उसके साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार करते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मंगलवार को महुली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गुलाब समेत उसके माता-पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed