{"_id":"64a5acdb699282875b071ad6","slug":"accidental-case-khalilabad-news-c-7-1-230118-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिस चौकी की छत पर गिरी बिजली, वायरलेस टॉवर व इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिस चौकी की छत पर गिरी बिजली, वायरलेस टॉवर व इलेक्ट्राॅनिक उपकरण नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहर। पुलिस चौकी मगहर पर लगे वायरलेस टॉवर पर मंगलवार देर शाम बिजली गिर गई। इस हादसे में चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी बाल- बाल बच गए, लेकिन वायरलेस सेट, पुलिस चौकी और बैरक, मेस में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए।
चौकी इंचार्ज रजनीश राय ने बताया कि पुलिस चौकी भवन में बैठकर मंगलवार देर शाम पुलिस कर्मियों को कुछ निर्देश दे रहे थे। उसी दौरान शुरू हुई तेज बारिश के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके साथ ही पूरा पुलिस चौकी परिसर अंधेरे में डूब गया। आवाज इतनी तेज थी कि रोंगटे खड़े हो गए और सभी पुलिसकर्मी डर कर पुलिस चौकी परिसर से बाहर आ गए। फिर देखा गया कि पुलिस चौकी पर लगे वायरलेस टॉवर पर बिजली गिरी है, जिससे टॉवर पूरी तरह ध्वस्त होकर चौकी की छत पर गिर गया। बिजली गिरने से जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन काफी नुकसान हुआ। इसमें वायरलेस सेट, इंवर्टर, तीन बैट्री, बैरक, चौकी इंचार्ज आवास व भोजनालय में लगे 12 पंखे, फ्रिज, सबमरसेबल का मेन स्विच, सभी बल्ब, कूलर जलकर नष्ट हो गए।
पुलिस चौकी भवन के नीचे बैठे दीवान आदित्य यादव, आनंद दूबे, मिथलेश मिश्र, रामविनय यादव, अशोक सिंह आदि ने कहा कि आवाज इतनी तेज थी कि अचानक आसपास तेज उजाला हो गया और वे सभी किसी अनहोनी की आशंका से डर गए थे। ईश्वर की कृपा से वे सभी सकुशल बच गए।