फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Academic calendar released, students will be tested in May and July

Sant Kabir Nagar News: शैक्षिक कैलेंडर जारी, मई व जुलाई में होगा विद्यार्थियों का टेस्ट

Mon, 14 Apr 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Academic calendar released, students will be tested in May and July
संतकबीरनगर। नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सत्र के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार छात्र- छात्राएं पढ़ाई में जुट गए हैं। तय कैलेंडर के मुताबिक इस बार मई और जुलाई में मासिक टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11 को छोड़ अन्य सभी कक्षाओं की पढ़ाई शुरू हो गई है। कक्षा 10 का परिणाम आने के बाद 11वीं की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र को दुरुस्त रखने के लिए पूरे साल की कार्ययोजना तैयार कर दी है। इसके मुताबिक मई के दूसरे सप्ताह में बहु विकल्पी आधार पर मासिक परीक्षा कराई जाएगी। जुलाई के अंतिम सप्ताह तक वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट कराया जाएगा। जबकि सितंबर के अंतिम सप्ताह में अर्ध वार्षिक परीक्षा के अंतर्गत प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अर्ध वार्षिक परीक्षा अक्तूबर मध्य के बाद करा ली जाएगी। बहु विकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक परीक्षा अंतिम सप्ताह में कराई जाएगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर मासिक परीक्षा होगी। जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरा पाठ्यक्रम करा दिया जाएगा। कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह में कराई जाएगी। कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा जनवरी के दूसरे सप्ताह में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएंगी। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि बोर्ड द्वारा जारी किया गया कैलेंडर सभी स्कूलों को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अनुसार पठन-पाठन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed