फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Abir, congratulates by Gualala

अबीर, गुलाल लगाकर दी बधाई

Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Abir, congratulates by Gualala
कटार शुक्ल गांव मे होली खेलती महिलाएं। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
लोगों ने गुरुवार को धूमधाम से होली मनाई। सुबह से टोली बनाकर होली खेलने वाले युवा मोहल्ला और सड़कों पर रंग की बल्टियां और अबीर गुलाल लेकर जुट गए। बच्चों ने गुब्बारों में रंग भरकर तथा पिचकारी से हर आने जाने वालों पर रंग फेक रहे थे। डीएम आवास, गोलाबाजार, मेंहदावल चौराहा, बरदहिया बाजार, तितौआ,  बिधियानी, मालीटोला, बगहिया में होली खेली गई। युवाओं की मदमस्त टोली सड़कों पर आपस में एक दूसरे पर रंग डालते हुए और होली की बधाई दी। साथ ही होली गीतों पर खूब नाचे गाए। 
विज्ञापन

  गोला बाजार की मुख्य सड़क पर रंगों का टब भर कर आने जाने वाले युवाओं को पकड़ कर उसमें डुबाने कार्यक्रम दोपहर तक जारी रहा। शास्त्री नगर में होली में अबीर और रंगों की बौछार के बीच मोहल्ला पार करना राहगीरों को मुश्किल पड़ रहा था। डीएम आवास पर प्रशासनिक अधिकारी और नगर के संभ्रांत लोग पहुंचे तो वहां मीठे पकवानों से लोगों का स्वागत हुआ और लोगों ने एक दूसरे के साथ होली खेली। बैंक चौराहे पर पुलिस निगरानी में लगी थी।
विज्ञापन

   हर चौराहों पर पुलिस के ब्रज वाहन देखे गए। बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के हर गांवों में गुरुवार को होली खेली गई। अबीर गुलाल और रंगों की बौछार तीन बजे तक चलता रहा। बभनी चौराहे पर युवाओं की टोली डीजे की धुन पर एक दूसरे पर रंग गुलाल डालकर होली मनाई। यहां तक की आने जाने वाले राहगीरों को भी रंगों में सरोबार कर दिया। फाग गीतों के साथ बेलहर कला, बेलहर बाजार, भिटवा, बभनी बाजार में होरिहारों की टोली घर जाकर जाकर लोगों की बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
होली मिलन के साथ हुआ महामूर्ख सम्मेलन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में गुरुवार को सायंकाल मां समय जी मंदिर पर महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसका संचालन शिव कुमार गुप्त ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, भाजपा नेता दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे,  पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, हरजीत कौर, विवेकानंद वर्मा, राजकुमार गुप्त, शिवशंकर मिश्र, घनश्याम बिड़ला, रामदरस यादव, सत्यनारायण सिंह समेत नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी पार्टियों के लोग एक मंच पर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed