फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aaysushman card making speed slow

कहीं सर्वर की दिक्कत तो कहीं नहीं पहुंचे वीएलई

Mon, 19 Sep 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
aaysushman card making speed slow
कहीं सर्वर की दिक्कत तो कहीं नहीं पहुंचे वीएलई
विज्ञापन

- आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम को झटका
- पांच दिन में बने सिर्फ पांच सौ आयुष्मान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन ने पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिदिन चार वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) लगाए गए हैं, लेकिन कहीं वीएलई नहीं पहुंच रहे हैं तो कहीं सर्वर की दिक्कत हो रही है। जिसके कारण इस अभियान को झटका लगा है। पांच दिन में सिर्फ पांच आयुष्मान कार्ड ही बन सके हैं।
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने 15 सितंबर से 30 सितंबर तक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत जिले में करीब 83 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में चार-चार वीएलई को लगाया गया है, लेकिन चिह्नित गांवों में वीएलई ही नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ ब्लॉकों में एक से दो वीएलई पहुंचे, लेकिन बारिश के कारण कार्ड नहीं बन सका। पिछले पांच दिनों में सिर्फ पांच सौ लोगों के ही कार्ड बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर सर्वर काम नहीं किया, जिसके कारण जहां वीएलई पहुंचे, वह भी बैठे रहे। ऐसे में पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्धारित तिथि तक बन पाएगा, इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वैसे आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरूआत चार साल पहले हुई थी, 23 सितंबर को चार साल पूर्ण हो जाएगा, लेकिन अभी तक सिर्फ 48 फीसदी लोगों के ही कार्ड बन सके हैं।

इस संबंध में अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने कहा कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कत आई है। सर्वर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। सभी वीएलई को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथियों में तय किए गए गांवों में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करें, ताकि लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed