फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aasha worker protest in colectrate

आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
aasha worker protest in colectrate
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रे पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी घोषित करने व निश्चित मानदेय की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आशा कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सोमवार को आशा और आशा संगिनी ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा व आशा संगिनी को राज्य कर्मचारी घोषित करने व आशा को निश्चित मानदेय दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम के जरिए भेजा गया।

आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि आशा और आशा संगिनी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए निष्ठापूर्वक काम कर रही हैं। इन लोगों ने कोरोना महामारी के बीच जान जोखिम में डालकर न सिर्फ लोगों को जागरूक किया बल्कि घर-घर जाकर सर्वे भी किया। इसके बाद भी आशा व आशा संगिनी की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के प्रति सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को मदवार प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इससे उनका उत्पीड़न हो रहा है। इसके स्थान पर निश्चित मानदेय उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने आशा व आशा संगिनी की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान मनोरमा गुप्ता, मुन्नी देवी, मीना देवी, मीनू शर्मा, ललिता देवी, अंजनी चौधरी, कौशिल्या देवी, अरुणा भारती, सुनीता देवी, जाहिदा खातून, कंचन मिश्रा, कविता, विमला देवी, लीलावती देवी, अनीता देवी, सुमन सिंह, पूनम देवी, बिंदु देवी, अनुराधा, सुभावती, संयोगिता, किरन, रेखा शर्मा, निक्की सिंह, सहोद्रा देवी, गीता गुप्ता, उषा शर्मा, हंसमुख लाल शर्मा, लालचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed