फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   aadhar card must for opd parchi

मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी

Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
aadhar card must for opd parchi
जिला अस्पताल में पर्ची काउंटर पर चस्पा सूचना की आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लेकर आय।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में नई व्यवस्था लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों अब पर्ची बनवाने में आधार कार्ड जरूरी होगा। बिना आधार के उनकी पर्ची नहीं बनेगी। इसी आधार कार्ड के जरिए मरीजों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। इसके साथ ही उनका मोबाइल नंबर भी दर्ज रहेगा। शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो गई है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1,400 से 1,600 मरीज इलाज के लिए आते हैं। पर्ची बनने के दौरान मरीज का कोई ब्योरा नहीं रहता है। शासन ने अब मरीजों की पर्ची बनाने के दौरान आधार जरूरी कर दिया है। जिससे की मरीजों का पूरा ब्योरा दर्ज हो सके। मरीज जब पर्ची बनवाएंगे तो उनका आधार कार्ड का नंबर भी दर्ज होगा और उन्हें कंप्यूटराइज्ड पर्ची दी जाएगी।
विज्ञापन

कंप्यूटर में मरीज का पूरा रिकॉर्ड दर्ज होगा और आगे जब उन्हें चिकित्सक बुलाएंगे तो उसकी डेट भी उन्हें दी जाएगी। जल्द ही यह व्यवस्था भी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल नंबर भी दर्ज रहेगा ताकि कोई फीडबैक लेनी हो तो मरीज से ली जा सके। पर्ची बनवाने के साथ आधार कार्ड की व्यवस्था जिला अस्पताल में शुक्रवार को लागू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची काउंटर पर इसकी नोटिस भी चस्पा हो गई है। कुछ लोग बिना आधार के आए थे। जिन्हें पर्ची बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिनके पास आधार नहीं था वह लोग मोबाइल पर अपना आधार नंबर मंगाए तब जाकर पर्ची बनी।

ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले हर मरीज को पर्ची बनवाने के दौरान आधार नंबर जरूरी होगा, यह आधार नंबर कंप्यूटर में फीड होगा। इससे मरीजों को पूरा ब्यौरा मिल जाएगा। इसके साथ मरीजों को अगली तारीख भी मिलेगा। यह व्यवस्था भी जल्द ही लागू हो जाएगी।
- डॉ. ओपी चतुर्वेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed