फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth died in a accident

ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 26 Jul 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
a youth died in a accident
ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। उमरिया बाजार-धनघटा मार्ग पर रविवार की देर शाम नावन कला गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध हादसे का केस दर्ज किया।
उमरिया बाजार निवासी 26 वर्षीय रामअशीष उर्फ राजू चौरसिया रविवार की रात करीब दस बजे धनघटा से बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह नावन कला गांव के पास पहुंचे तो सामने से गुजरे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। नावन कला गांव के लोग युवक को गिरे देखकर पास पहुंचे और हालत गंभीर देखकर हादसे की सूचना उसके घर वालों के साथ ही पुलिस को भी दी। घायल रामअशीष को सीएचसी मलौली ले जाया गया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध हादसे का केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

इंसेट
हाथ की मेहंदी छूटी नहीं और मिट गया सुहाग
धनघटा। उमरिया बाजार निवासी रामअशीष उर्फ राजू चौरसिया की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। रामअशीष की गत 22 अप्रैल को शादी हुई थी। लोग यही कह रहे हैं कि रामअशीष की पत्नी के हाथ की मेंहदी नहीं छूटी थी कि कुदरत ने उसका सुहाग ही उजाड़ दिया। जियालाल के चार बेटों में रामअशीष उर्फ राजू सबसे बड़े थे। पिता के व्यवसाय में वह हाथ तो बंटाते ही थे, साथ ही अलग से मोबाइल का कारोबार करके घर की आर्थिक हालत ठीक करने में जुटे हुए थे। रामअशीष उर्फ राजू चौरसिया की शादी पिछले 22 अप्रैल को प्रीती के साथ हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed