{"_id":"5d3f1dad8ebc3e6cd50675b2","slug":"a-youth-comes-in-front-of-train-died-khalilabad-news-gkp315745116","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत से परिजन गमगीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत से परिजन गमगीन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट चौकी पर अजय वर्मा के परिजनों से हादसे के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : KHALILABAD
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
- कोतवाली क्षेत्र के पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने रेलवे ट्रैक की घटना
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
खलीलाबाद शहर के भिटवा टोला निवासी अजय कुमार वर्मा (35) पुत्र दिलीप वर्मा शहर में ठेला लगाकर जीवन यापन करते है। वह मंगलवार की सुबह पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने रेलवे ट्रैक की तरफ गए थे। उसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहचान होने पर लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कोतवाली पुलिस को सौंपते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। अजय की मौत पर परिजन गमगीन थे। अजय की पत्नी पुष्पा का रो-रोकर बुरा हाल था। अजय की दो बेटियां और एक बेटा है। जिसमें बड़ी बेटी अदिती पांच साल, आदित्य चार साल और अनन्या आठ माह की है। अजय के भाई संजय ने बताया कि अजय काफी मिलनसार था। कोतवाल श्री प्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।