फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a youth body fond in varnadah

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, घर के बरामदे में मिली लाश

Sun, 25 Jul 2021 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
a youth body fond in varnadah
संदिग्ध हाल में युवक की मौत, घर के बरामदे में मिली लाश
विज्ञापन

कीचड़युक्त बनियान और पैंट पहने हुए था युवक
मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की हो रहीं चर्चाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शनिवार को शनिचरा बाजार में एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घर के बरामदे में जमीन पर पड़ी लाश मिली। युवक बनियान और पैंट पहने हुए था, जो कीचड़युक्त था। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की वजह को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। जबकि पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

मूड़ाडीहा गांव निवासी 34 वर्षीय राजकुमार शनिचरा बाजार में मकान बनवाकर अकेले रहते थे। उनके परिवार के लोग मूड़ाडीहा में निवास करते है। पड़ोसियों ने बताया कि तीन दिन से राजकुमार के मकान में ताला बंद था। वह कहां गए थे। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। शनिवार को दोपहर में पड़ोस का एक शख्स जब उनके बरामदे में गया तो राजकुमार को जमीन पर मरा पड़ा देखकर चौंक गया। शोर मचाया तो आस-पास के तमाम लोग वहां पहुंच गए। मृतक के शरीर पर बनियान व पैंट थी। जिस पर काफी कीचड़ लगा हुआ था। लोगों ने मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की आशंका जाहिर की। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed