फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man who went running to prepare for army recruitment died under suspicious circumstances

Sant Kabir Nagar News: सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 31 Jul 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
A young man who went running to prepare for army recruitment died under suspicious circumstances
राहुल की फाइल फोटो
धनघटा। सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। युवक की पहचान संठी गांव निवासी राहुल (20) पुत्र रमेश के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संठी गांव निवासी राहुल सेना में भर्ती होने की तैयारी में जुटा था। बृहस्पतिवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकला था। लगभग सुबह साढ़े 9 बजे चरवाहों ने रजनौली स्थित बाग में उसे औंधे मुंह पेट के बल गिरा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ पहुंची और घायल युवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना घर वालों को दी गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार ले गए। वहां डाक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही राहुल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता रमेश का कहना था कि राहुल के आंख, नाक और कान के पास चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष रामकृष्ण मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed