फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man tried to commit suicide by pouring petrol in the tehsil premises

Sant Kabir Nagar News: तहसील परिसर में युवक ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

Wed, 27 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A young man tried to commit suicide by pouring petrol in the tehsil premises
मेंहदावल तहसील में आत्मदाह का प्रयास करने वाला रिंकू
मेंहदावल। पड़ोसियों की शिकायत पर तहसील प्रशासन द्वारा मकान निर्माण रोके जाने से नाराज क्षेत्र के भगौसा गांव के रिंकू (35) ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तहसील परिसर में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

परिसर में मौजूद कर्मचारी और होमगार्ड ने उसे एन वक्त पर पकड़ लिया। सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक को समझा-बुझाकर शांत कराया। देर शाम तहसीलदार अल्पिका वर्मा रिंकू के गांव पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रिंकू पुत्र मुन्नीलाल के परिजनों को चार दशक पूर्व करीब आधा बीघा कृषि भूमि पट्टे पर आवंटित हुई थी। कुछ कारणों से बाद में पट्टा तहसील प्रशासन ने निरस्त कर दिया। इसका मामला कमिश्नर बस्ती मंडल के यहां विचाराधीन है। आरोप है कि उसी विवादित भूमि पर रिंकू मकान निर्माण करना चाह रहा था। कुछ दिन पहले उसने निर्माण सामग्री गिरवाई तो पड़ोसी और पटीदारों ने इसकी शिकायत तहसील में और पुलिस से कर दी। शिकायत मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों के मकान निर्माण में अवरोध खड़ा करने से नाराज रिंकू बुधवार की सुबह करीब 11:45 बजे मेंहदावल तहसील पहुंचा। उस समय एसडीएम संजीव कुमार राय व तहसीलदार अल्पिका वर्मा जिला मुख्यालय पर बैठक पर गए थे। इस पर रिंकू साथ ले गया पेट्रोल अपने ऊपर उड़ेलने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तहसील कर्मी व होमगार्ड दौड़कर उसके पास पहुंचे और उसे पकड़ लिया। तब तक वह अपने ऊपर पेट्रोल डाल चुका था और आग लगाने की कोशिश में था। मामले की जानकारी एसडीएम और तहसीलदार को दी गई। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाया।

इसके बाद तहसीलदार भागौसा गांव में पहुंचीं। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। पीड़ित रिंकू व द्वितीय पक्ष की बिंदा सहित अन्य लोगों से अभिलेख तलब किए गए हैं। तहसील प्रशासन ने पीड़ित को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पीड़ित रिंकू का कहना था कि उनका मकान नहीं बनने दिया जा रहा है। तहसील प्रशासन को इससे पहले भी सूचना दी थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed