फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man raped a teenager who had gone for ablution, case registered

Sant Kabir Nagar News: नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, केस

Tue, 10 Jun 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 10 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
A young man raped a teenager who had gone for ablution, case registered
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग किशोरी के साथ उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापा मार रही है। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस की निगरानी में भेज दिया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की मां का आरोप कि गत सात जून की रात में उनकी नाबालिग बेटी परिवार की अन्य लड़कियों के साथ छत पर सोई हुई थी।
रात में तकरीबन 11 बजे के करीब वह छत से उतरकर गली में लघुशंका के लिए गई। इसी दौरान गांव का ही युवक सोहन गली में पहुंच गया और उसकी बेटी मुंह पर कपड़ा बांधकर अपने छप्पर में ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर भागी तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

घर पर आकर बेटी ने घटना की जानकारी दी। 8 जून को सुबह आठ बजे वह अपने देवर के साथ युवक के घर पर उलहाना देने गई तो आरोपी के पिता और मां ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed