फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man injured in a road accident died during treatment

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died during treatment
धनघटा। क्षेत्र के कटार मिश्र गांव निवासी युवक की सोमवार को जिला अस्पताल खलीलाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 12 अगस्त को धनघटा खलीलाबाद मार्ग पर प्रजापतिपुर गांव के निकट सड़क हादसे में घायल हो गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कटार मिश्र गांव निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र रंगीला यादव 12 अगस्त को बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। जब वह प्रजापतिपुर गांव के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहा अज्ञात वाहन उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया, फिर गोरखपुर में भी हालत में सुधार नहीं हुई तो लखनऊ स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां इलाज होने पर हालत में कुछ सुधार हुई तो परिवार के लोग उन्हें घर लेकर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह उनकी हालत फिर बिगड़ने लगी तो उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, वहां इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई।
उनकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। माता सीतापति का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी साधना रो-रो कर बेसुध हो जा रही है तो पांच वर्षीय बेटी आराध्या और दो साल का बेटा कृष्णा लोगों को रोता बिलखता देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। एसओ जयप्रकाश दूबे ने बताया कि हादसे में हुई मौत का सूचना अभी-अभी मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed