फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man got burnt due to electric shock

Sant Kabir Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा

Wed, 03 Sep 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
A young man got burnt due to electric shock
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर बुधवार की देर शाम को करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कलक्ट्रेट पुलिस चौकी के अनुसार, ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी अंकुर यादव मेंहदावल बाईपास के पास खड़ा था। तभी पास में लगे ट्रांसफाॅर्मर के पास लटक रहे तार की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एबुंलेंस की मदद से लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे परिजन जिला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष से उसे लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed