{"_id":"67f0210ffd535a72080fd202","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-roof-in-ludhiana-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130797-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लुधियाना में छत से गिरकर युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लुधियाना में छत से गिरकर युवक की माैत
Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर के खिरहुआ मोहल्ला निवासी युवक की तीन दिन पूर्व लुधियाना शहर में छत से गिरकर मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह शव घर पहुंचा तो परिजनों के चीख चीत्कार से हर किसी की आंखें नम हो गई।
अलीनगर के खिरहुआ मोहल्ला निवासी सरबजीत 19 वर्ष पुत्र मोहन यादव कुछ माह पूर्व रोजी रोटी की तलाश में लुधियाना शहर गया हुआ था। परिजनों के अनुसार मेहनत मजदूरी करने लगा। एक अप्रैल की रात में सरबजीत संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सरबजीत की मौत हो गई। शुक्रवार को जब लुधियाना से शव घर पहुंचा। घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते माता-पिता को देखकर हर कोई गमगीन था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। संवाद