फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A young man died after drowning while bathing in Tameshwarnath pond.

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

Tue, 17 Feb 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning while bathing in Tameshwarnath pond.
- गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तामेश्वरनाथ पोखरे में मंगलवार को नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। उसका कपड़ा व अन्य सामान पोखरे के किनारे पड़ा था। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव गोताखोरों की मदद से निकलवाकर कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तामेश्वरनाथ पोखरे के किनारे युवक अपना कपड़ा, मोबाइल व अन्य सामान पोखरे के किनारे रखकर नहाने के लिए उतरा हुआ था। इसके बाद वह पोखरे से बाहर नहीं आया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने गोताखोर की मदद लिया। शव को बाहर निकलवाया गया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि उसकी पहचान विनय कुमार (18) पुत्र सोमई निवासी ग्राम पैली खास कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई। वह सुबह नौ बजे घर से निकला था। दोपहर दो बजे उसके डूबने की सूचना मिली। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार वह सुबह बाइक से तामेश्वरनाथ मेला घूमने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed