{"_id":"65302832c99bb9df0000baa4","slug":"a-young-man-accused-of-doing-obscene-acts-with-girl-students-was-arrested-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-4383-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी युवक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्राओं से अश्लील हरकत करने का आरोपी युवक पकड़ा गया
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ने आते-जाते छात्राओं से अश्लील हरकत करने और फब्तियां कसने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि छात्राओं से अभद्रता की शिकायत मिलने पर हेड कांस्टेबल मोहन कुमार व कांस्टेबल प्रशांत शंकर यादव ने कॉलेज पहुंचकर देखा कि आरोपी युवक काॅलेज की छात्राओं से अश्लील इशारेबाजी व गंदी बातें व फब्तियां भी कस रहा है। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। इसकी जानकारी आरोपी युवक के परिजनों को देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
देवर ने भाभी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया, केस दर्ज
बखिरा। क्षेत्र के गौराकलां निवासी एक युवक ने भाभी पर अपशब्द व मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित निसार अहमद का आरोप है कि घरेलू विवाद की वजह से उसकी भाभी अमियूंनिशा ने 16 अक्तूबर की शाम को तीन बजे उसे अपशब्द कहा। विरोध पर उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई से उसे चोट आई है। उसे जान से मारने की धमकी भी दे रही है। एसओ ने बताया कि केस दर्ज किया गया। संवाद
दो सगे भाइयों पर मारपीट का केस दर्ज
बखिरा। क्षेत्र के अठलोहिया गांव में मंगलवार देर शाम जमीन संबंधी विवाद में कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित वीरेन्द्र कुमार चौबे निवासी अठलोहिया का आरोप है कि 17 अक्तूबर की शाम साढ़े सात बजे जमीन संबंधी विवाद की वजह से विपक्षी उसके दरवाजे पर चढ़कर उसे अपशब्द कहने लगे। विरोध करने और लात घूसा व लाठी-डंडे से उसे मारने-पीटने लगे। पिटाई से उसे काफी चोट आई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसी बीच डायल 112 की पुलिस के आ जाने पर आरोपीगण भाग गए। एसओ श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी सगे भाई विजय प्रकाश त्रिपाठी व अनिल त्रिपाठी खिलाफ केस दर्ज किया गया । संवाद