फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A trolley mechanic raped a 10 year old girl in Sant Kabir Nagar.

Sant Kabir Nagar News: 10 साल की बालिका के साथ ट्राली मिस्त्री ने किया दुष्कर्म, हालत नाजुक- मेडिकल कॉलेज रेफर

Sat, 18 May 2024 07:10 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 18 May 2024 07:10 PM IST
सार

काफी समय बाद बेटी वापस आई तो वह खून से लथपथ दिखाई दिखी। जब खून बंद नहीं हुआ तो पूछने पर बेटी ने रोते हुए बताया कि ट्राली बनाने वाले अंकल ने उसको जबरदस्ती उठाकर बंद कमरे में ले जाकर गलत काम किया है।

विज्ञापन
A trolley mechanic raped a 10 year old girl in Sant Kabir Nagar.
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खलीलाबाद के पुराना औद्योगिक क्षेत्र के एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। बेटी को खून से लथपथ देखकर परिजनों का होश उड़ गया। इलाज के लिए जिल अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरुकर दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, नेपाल निवासी पीड़ित ने बताया कि वह यहां पर किराए का मकान लेकर रहते हैं। 17 मई को उनकी लडकी (10) घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


काफी समय बाद वापस आई तो वह खून से लथपथ दिखाई दिखी। जब खून बंद नहीं हुआ तो पूछने पर बेटी ने रोते हुए बताया कि ट्राली बनाने वाले अंकल ने उसको जबरदस्ती उठाकर बंद कमरे में ले जाकर गलत काम किया है। वह अपनी लडकी को साथ में ले जाकर उसके पास गए तो देखा तो आरोपी वहां मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी ने उसे पहचान लिया। बेटी की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी, जिससे वह लोग घबराकर उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेटी की स्थिति नाजुक देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


जहां पर उसका दवा इलाज चल रहा है। सीओ सिटी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बालिका का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस पीडित का तहरीर प्राप्तकर मामले में आरोपी अली हुसैन के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed