फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A team of 120 Scout Guides is participating in the National Jamboree and is serving

Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय जंबूरी में भाग ले रहीं 120 स्काउट गाइड की टीम, कर रही सेवा

Wed, 26 Nov 2025 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
A team of 120 Scout Guides is participating in the National Jamboree and is serving
- लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है नेशनल जंबूरी का कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भारत स्काउट गाइड की 19वीं नेशनल गोल्डन जुबिली जंबूरी कार्यक्रम लखनऊ में 23 से 28 नवंबर तक आयोजित है। इसमें जिले के 120 स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं। जंबूरी कार्यक्रम में स्काउट गाइड का दल अन्य प्रांतों से स्काउट गाइड की सेवा में लगा है।

स्काउट गाइड के जिला सचिव रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जंबूरी प्रतियोगिता में जनपद के 120 छात्र-छात्राएं और 10 अध्यापक और प्रधानाचार्य एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता में भारत के 28 राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों के और रसिया, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल आदि देशों के स्काउट गाइड भी अपना प्रदर्शन दे रहे हैं। यहां से गए हुए स्काउट गाइड अन्य स्थानों से आए स्काउट गाइड की सेवा में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही वह अन्य स्काउट गाइड से उनके तौर तरीके सीखने के साथ ही भाषा के आदान प्रदान के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। पूरी टीम नियोजित ढंग से अपने कार्य में लगी हुई है। अभी टीम केवल विचारों के आदान प्रदान में लगी हुई है।
विज्ञापन

----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विद्यालयों से गए हुए हैं नेशनल जंबूरी में प्रतिभागी
रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद की सात छात्राएं, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के 34 छात्र, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के छह छात्र-छात्राएं, संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के पांच छात्र, रामनरेश चौधरी आदर्श इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी की छात्राएं, राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघौली की सात छात्राएं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर की दो छात्राएं, बाल विद्यालय प्रसादपुर धनघटा की नौ छात्राएं, बेसिक में विश्वनाथपुर के सात छात्राएं सहित कुल 120 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed