{"_id":"63e52e4672816d673c0ba229","slug":"a-spectacular-gathering-of-bhojpuri-songs-khalilabad-news-c-7-1-48809-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत कबीर नगर: भोजपुरी गीतों की शानदार महफिल सजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत कबीर नगर: भोजपुरी गीतों की शानदार महफिल सजी
Thu, 09 Feb 2023 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
मगहर महोत्सव में गीत प्रस्तुत करते पिंटू प्रीतम।संवाद
पिंटू प्रीतम की गीतों पर जमकर झूमे श्रोता
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। कबीर के परिनिर्वाण स्थली में चल रहे मगहर महोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को गीत संगीत कार्यक्रम पिंटू प्रीतम के नाम रही। उन्होंने फगुआ, लोकगीत व भोजपुरी गीतों की शानदार महफिल सजाई। जिसमें श्रोता झूमते नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत कबीर के निर्गुण ऐसी वाणी बोलिये मन का आपा खोय, औरन को शीतल करे आपहु शीतल होय से की। इसके बाद प्रकट हो जा तू ए माई महारानी को अपने दिलकश अंदाज में सुना कर भक्ति रस का रसपान कराया।
इसके बाद भोजपुरी होली गीत #खेलें मसाने में होरी दिगम्बर पोरी # को सुनाया। गीत #शहर से आया व्यापारी सुना कर लोगों को वाह वाह करने पर मजबूर कर दिया। अंत में धोबी गीत कवन रंग मूंगवा, कवनरंग मोतिया ना कवन रंग गाया तो पंडाल में मौजूद युवा दर्शक अपने आप को रोक नही सके और कुर्सी छोङ कर थिरकने लगे। इस तरह भोजपुरी एक से एक शानदार गीत कोरस के साथ सुना कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर महोत्सव सचिव एवं सदर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, रंजीत कुमार, अवधेश सिंह, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सिबतैन मुस्तफा, मेंहदी हसन, विजय तिवारी, फैजी खान आदि मौजूद रहे।