{"_id":"6a0f522a5acf9af9e003c8f4","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-a-clothing-showroom-causing-losses-worth-lakhs-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150897-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
धनघटा में स्थित कपड़े के शोरूम में लगी आग से जला समान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। धनघटा चौराहे से करीब सौ मीटर पूर्व हैंसर रोड पर बुधवार की रात कपड़ों के शोरूम में आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नाथनगर निवासी मयंक वर्मा का धनघटा चौराहे पर कपड़ों का शोरूम है। रोज की तरह वह बुधवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही मयंक अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायर ब्रिगेड की टीम पहले से मौके पर पहुंच चुकी थी, लेकिन दुकान बंद होने के कारण अंदर आग फैलती रही। ताला खुलने तक शोरूम में रखा अधिकतर सामान जल चुका था। दमकलकर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। मयंक वर्मा ने बताया कि शोरूम में रखे कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान नष्ट हो गया है।
विज्ञापन
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 35 से 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सुबह राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। वहीं मयंक की मां कमलेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।