फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A separate power substation is being built for the extended area, power crisis will be resolved

Sant Kabir Nagar News: विस्तारित क्षेत्र का बन रहा अलग विद्युत उपकेंद्र, दूर होगा बिजली संकट

Sat, 19 Jul 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 19 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A separate power substation is being built for the extended area, power crisis will be resolved
मैलानी में बन रहा विद्युत उपकेंद्र
संतकबीरनगर। बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहर के मैलानी में 5.8 करोड़ की लागत से विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण में तेजी आई है। जिससे उम्मीद है कि जल्द ही विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार हो जाएगा। इससे सीमा विस्तारित क्षेत्र के साथ ही शहर के 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विद्युत निगम बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसके तहत शहर के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य मार्ग के किनारे लगे बिजली के पोल व तार बदलने का कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि के लिए भी कदम उठाए गए हैं। अब विद्युत निगम शहर के मैलानी में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण में जुट गया है। यहां पर जमीन मिलने के बाद कार्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया है। इसके साथ ही बिजली के तार गिरा दिए गए है। फाउंडेशन आदि के कार्य शुरू कराए गए हैं।
विज्ञापन

इस उपकेंद्र के निर्माण पर 5 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। विद्युत निगम का दावा है कि सितंबर तक विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस उपकेंद्र के बनने से सीमा विस्तारित क्षेत्र के बड़गो, मैलाली, सरौली, मेंहदावल बाईपास क्षेत्र सहित शहर के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध हो सकेगी। इस क्षेत्र के निवासी राहुल कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि ने बताया कि उपकेंद्र के निर्माण से आस लगी है कि इसके बनने से लोड वोल्टेज, लोकल फाल्ट की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
लोकल फाॅल्ट रोकने के लिए काटी जा रहीं पेड़ की डालियां
शहरी क्षेत्र में गर्मी के मौसम में लोकल फाल्ट की समस्या झेलनी पड़ रही है। प्रतिदिन शहर के किसी ने किसी मोहल्ले में लोकल फाॅल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शनिवार को मोतीनगर, गोलाबाजार सहित अन्य क्षेत्रों में लोकल फाॅल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि बिजली कर्मियों ने प्रयास कर गड़बड़ी दूर की और बिजली आपूर्ति बहाल की। इस बीच लोकल फाॅल्ट रोकने के लिए विद्युत निगम ने पेड़ों की डालियां काटने का भी अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत नगर पालिका कार्यालय के पास और नेदुला से कलक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर पेड़ों की डालियां काटी गई है। इसके साथ ही शहर के अन्य हिस्से में भी पेड़ की डालियां काटने के लिए कर्मियों को लगाया गया है।

कोट
शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत मैलानी में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसे सितंबर 2025 तक पूर्ण कराने की योजना है। इसके बनने के बाद काफी हद तक उपभोक्ताओं को राहत मिल जाएगी।
-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed