{"_id":"6929e9c08d0393a67408bd58","slug":"a-report-was-filed-against-the-bike-driver-and-his-companion-who-fled-after-the-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-142006-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे के बाद भागे बाइक चालक व उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे के बाद भागे बाइक चालक व उसके साथी पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 28 Nov 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव के पास हुई मार्ग दुर्घटना के बाद भागे बाइक चालक व उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित राम मोहित गुप्ता निवासी बनकटिया ने बताया कि 20 नवंबर को शाम छह बजे उनकी पत्नी सोहवंता देवी अपने घर के सामने खड़ी थीं। उसी दौरान दो पहिया वाहन के चालक ने नशे के हालत में गाड़ी चलाते हुए पत्नी को चपेट में ले लिया। पत्नी को गंभीर चोटें आईं। वह पत्नी काे अस्पताल ले गए। उसी बीच मौका पाकर गाड़ी चालक अपने साथी को लेकर भाग गया। प्रभारी कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद