फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A report has been filed in the case of death in a road accident.

Sant Kabir Nagar News: मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 06 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed in the case of death in a road accident.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मार्ग दुर्घटना में मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित ओम निवासी चांदपार थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर ने तहरीर में बताया कि 3 जनवरी को उनके पिता समादीन अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए खलीलाबाद के बाईपास चौराहे पर खड़े थे। उसी दौरान समय सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात बाइक चालक तेज रफ्तार में पिता को टक्कर मारकर भाग गया। उनके पिता को गंभीर चोटें आईं। आपपास के लोगों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताकर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। 4 जनवरी को इलाज दौरान पिता की मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed