Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A rally was taken out in Shanichara Bazaar to go to school.

Sant Kabir Nagar News: शनिचरा बाजार में स्कूल चलो रैली निकाली

Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out in Shanichara Bazaar to go to school.
रोसयाबाजार। पौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय शनिचरा बाजार में ब्लाॅक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राममिलन यादव व खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने रैली को झंडी दिखाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राममिलन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में परिषदीय विद्यालयों में तेजी से बदलाव आया है। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ स्कूलों को मूलभूत संसाधनों से लैस कर गुणवत्तायुक्त शिक्षा दिया जा रहा है। शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन लगन व निष्ठा से करें।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने परिषदीय विद्यालयों में संचालित योजनाओं को विस्तार से बताते हुए शिक्षकों से अप्रैल में ही शत प्रतिशत नामांकन कराने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित सिंह ने किया। ब्लाॅक मंत्री व जिला कोषाध्यक्ष विपिन वर्मा, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद पांडेय, भोलेंद्र यादव, आदर्श मणि त्रिपाठी, रतिभान चौधरी, रुदल प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed