फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A procession was taken out with 108 urns in Dhaurahra.

Sant Kabir Nagar News: धाैरहरा में 108 कलशों के साथ निकाली गई यात्रा

Wed, 14 Oct 2026 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out with 108 urns in Dhaurahra.
रोसयाबाजार। शारदीय नवरात्र के अवसर पर ग्राम पंचायत धौरहरा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। 108 कलशों के साथ निकाली गई यात्रा में महिलाओं और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

सरयू नदी के चहोडा घाट पर कलशों में पवित्र जल भरने के बाद यात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची। यहां कलश स्थापना के साथ पंचकुंडीय यज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मुख्य यजमान चंद्रभान यादव ने पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया। आयोजक मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुबह के समय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जबकि शाम को शांतिकुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिव्राजक शुभम दास संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का श्रवण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में चंदू यादव, उदयराज अग्रहरि, सुभाष अग्रहरि, संजय वर्मा, शिवकुमार मौर्य, लल्लन यादव, रामयज्ञ यादव, शैलेश यादव, नरसिंह, अशोक प्रजापति, रामफेर विश्वकर्मा, देवीचरण, जितेंद्र आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed