Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A plea from a father who lost his son: may no one else lose their life.

Sant Kabir Nagar News: बेटे को खोने वाले पिता की गुहार, अब किसी और की न जाए जान

Thu, 12 Nov 2026 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
A plea from a father who lost his son: may no one else lose their life.
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज पर हुए दर्दनाक हादसे में पुत्र शाश्वत राय को खोने वाले पिता संजय राय ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई न होने पर वे 21 नवंबर से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रतीकात्मक अनशन प्रारंभ करेंगे। उन्होंने अनुरोध किया है कि जिस प्रकार से उनके बेटे की जान चली गई अब इस तरह से किसी अन्य की जान न जाए।
विज्ञापन

पत्र में संजय राय ने कहा कि मुखलिसपुर रोड ओवरब्रिज पर हुए हादसे ने उनके परिवार की खुशियां छीन लीं। वे नहीं चाहते कि भविष्य में किसी अन्य माता-पिता को अपने बच्चे खोने का ऐसा दुःख सहना पड़े। इस संबंध में वे पूर्व में भी प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम से ओवरब्रिज पर तत्काल मजबूत सुरक्षा जाल लगवाने, रेलिंग एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने, पर्याप्त प्रकाश एवं सीसीटीवी व्यवस्था कराने तथा सभी सुरक्षा खामियों का तकनीकी निरीक्षण कराए जाने की मांग की। उन्होंने घटना के मामले में संबंधित विभागों की जवाबदेही तय कर समयबद्ध कार्रवाई की भी मांग की। संजय राय ने कहाकि उनका उद्देश्य किसी से विरोध या टकराव नहीं, बल्कि जनसुरक्षा सुनिश्चित कराना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना बेटा खोया है। अब किसी और पिता को यह दुःख न उठाना पड़े। प्रशासन इस मामले ने आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed