फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A pickup going from Basti to Tarkulha overturned, two girl students injured

Sant Kabir Nagar News: बस्ती से तरकुलहा जा रहा पिकअप पलटा, दो छात्राएं घायल

Mon, 19 May 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
A pickup going from Basti to Tarkulha overturned, two girl students injured
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पायलपार के पास रविवार को दिन में बस्ती से तरकुलहा जा रहा पिकअप सड़क किनारे पलट। घटना में दो लड़कियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सक की टीम ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित बानपुर गांव से श्रद्धालुओं को लेकर पिकअप चालक तरकुलहा देवी मंदिर गोरखपुर जा रहा था। दिन में 12 बजे के आसपास पिकअप खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के पायलपार के पास पहुंचकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

जिन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां पर उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान काजल (16) और प्रिया (12) निवासी बानपुर थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक घायलों को गोरखपुर जनपद के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed