{"_id":"688f475d2c263d5a300b9425","slug":"a-pickup-full-of-devotees-from-gorakhpur-overturned-in-sant-kabir-nagar-8-people-in-critical-condition-2025-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: अयोध्या दर्शन करने गोरखपुर से निकले थे 29 श्रद्धालु, पिकप संतकबीर नगर में पलटी- 8 की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसा: अयोध्या दर्शन करने गोरखपुर से निकले थे 29 श्रद्धालु, पिकप संतकबीर नगर में पलटी- 8 की हालत गंभीर
Sun, 03 Aug 2025 04:56 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 03 Aug 2025 04:56 PM IST
सार
रविवार को दिन में पिकअप वाहन से गोरखपुर जनपद के बांसगाव थानाक्षेत्र के ग्राम भैंसा रानी एवं ग्राम हौसलापार के 29 महिला एवं पुरुष श्रद्धालु आयोध्या स्थान करने जा रहे थे। अपने गांव से श्रीरामजानकी मार्ग होते हुए अयोध्या धाम में सावन स्नान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धनघटा थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग डुहिया गांव के पास अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रविवार को दिन में 2 बजे के करीब पलट गई। इस घटना में 20 श्रद्धालु घायल हो गए। सीएचसी हैंसर से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक की टीम ने 8 लोगों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। पिकअप पर कुल 29 लोग सवार बताये जा रहे हैं।
रविवार को दिन में पिकअप वाहन से गोरखपुर जनपद के बांसगाव थानाक्षेत्र के ग्राम भैंसा रानी एवं ग्राम हौसलापार के 29 महिला एवं पुरुष श्रद्धालु आयोध्या स्थान करने जा रहे थे। अपने गांव से श्रीरामजानकी मार्ग होते हुए अयोध्या धाम में सावन स्नान करने जा रहे थे। श्रद्धालुओं का पिकअप वाहन थाना क्षेत्र धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम डुहिया कला के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

घटना के बाद चीखपुकार मच गया। दुर्घटना देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ वहां पर जुट गई। इस घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को वहां से निकाला। वहीं घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्र पुलिस फोर्स के साथ तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में जुट गए।
सभी घायलों को पिकअप वाहन से निकलवाकर पुलिस ने अपने वाहन तथा एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैंसर बाजार भेजवाया। वहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों ने 8 घायलों की स्थिति नाजुक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। शेष घायलों का इलाज सीएचसी हैंसर पर चल रहा है। दुर्घटना में घायलों के बारे में पुलिस ने उनके घर वालों से संपर्क कर जानकारी दिया।

दुर्घटना में इन घायलों की हालत है गंभीर
इस दुर्घटना में जो लोग घायल हुए हैं उनमें सोनमती पत्नी प्रेम, सावित्री पत्नी सावन राजा, चनवा पत्नी बेचन, करमदानी पत्नी राम बृक्ष, चमेली पत्नी राम अवतार पाल, मीरा देवी पत्नी लालबहादुर, सोमनाथ पाल पुत्र राज बली, श्रीमती पत्नी हौसला पाल निवासी ग्राम भैंसा रानी को सीएचसी हैंसर बाजार में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उनको जिला अस्पताल संतकबीरनगर के लिए रेफर कर दिया गया।

इनका सीएचसी हैसर में चल रहा है इलाज
इस दुर्घटना में जो 12 अन्य लोग घायल हुए हैं उनमें संजना पुत्री लालबहादुर, राम अवतार पाल पुत्र सूरज पाल, सन्तोष पुत्र सुमेर, हौसला पुत्र राम सूरत, अनारी देवी पत्नी सवरजीत, प्रियंका पुत्री सवरजीत, श्रीयांश पुत्र शैलेश निवासी गण ग्राम भैसा रानी व जोखू पुत्र राम प्रीत, श्रीमती देवी पत्नी जोखू, आरती देवी पत्नी लालजी, लक्ष्मीना देवी पत्नी जीउत, निधि पुत्री अंगद निवासी ग्राम हौसिलापार शामिल हैं। इनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैसर में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजकर घायलों को उपचार के लिये सीएचसी हैंसर पहुंचाया गया। जहां से आठ घायलों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है: प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ धनघटा