{"_id":"612fc06e8ebc3e7a0c018729","slug":"a-person-died-in-aami-river-khalilabad-news-gkp4076011177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमी नदी के नाले में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमी नदी के नाले में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमी नदी के नाले में डूबकर युवक की मौत
नंदौर/मेंहदावल। बखिरा क्षेत्र के सोनौरा गुमानराय गांव के रहने वाले युवक की बुधवार को फिसलकर नाले में गिरने से डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकवाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
दुर्गजोत चौकी इंचार्ज रमेश कुमार यादव ने बताया कि सोनौरा गुमानराय की निवासी आशा देवी ने बताया कि उसके 45 वर्षीय पति रामकिरोध पुत्र रामहरख बुधवार को नित्य क्रिया की बात कहकर आमी नदी के नाले की तरफ गए थे। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटे। इस बीच शव को नाले में उतराते देखकर लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया गया। रामकिरोध के दो बेटे क्रमश: संदीप 18 वर्ष, शिवम 12 वर्ष और बेटी खुशबू 16 वर्ष की है। इन तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पीड़ित पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो