फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A meeting of the social audit team was held at the village panchayat.

Sant Kabir Nagar News: गांव में पंचायत में सोशल ऑडिट टीम की बैठक हुई

Fri, 23 Oct 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A meeting of the social audit team was held at the village panchayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलहर। विकास खंड बेलहर कला की ग्राम पंचायत समंथा, सियाकटाई, रमवापुर, सोनौरा गुमानराय में बृहस्तिवार को सोशल ऑडिट टीम की बैठक हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों, मनरेगा कार्यों एवं संबंधित अभिलेखों की जानकारी साझा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत रमवापुर में देवेंद्र पति त्रिपाठी, ग्राम पंचायत समंथा में अश्विनी कुमार, ग्राम पंचायत सियाकटाई में आशुतोष कुमार बीआरपी, सोनौरा गुमानराय में धर्मात्मा पांडेय बीआरपी द्वारा ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर गांव में हुए कार्यों को बताया।
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीणों से कार्यों की वास्तविक स्थिति, अभिलेखों और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया गया। बैठक के दौरान ग्रामीणों को सोशल ऑडिट के उद्देश्य और प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। खुली बैठक में ग्रामीणों को अपनी आपत्ति, शिकायत अथवा सुझाव रखने का अवसर भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल ऑडिट टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि विकास कार्यों से संबंधित किसी भी अनियमितता की जानकारी होने पर उसे खुली बैठक में सामने लाएं, ताकि नियमानुसार उसका परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed