फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   a man died in hut

संदिग्ध हाल में युवक की मौत

Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
a man died in hut
संदिग्ध हाल में युवक की मौत
विज्ञापन

गनवरिया में अपने फूफा के घर आया था युवक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र के गनवरियां-मेंहदावल मार्ग पर सरयू नहर के पास झोपड़ी में बुधवार को युवक का शव मिला। सूचना पर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक की संदिग्ध मौत को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार को दोपहर में गनवरियां स्थित सरयू नहर के बगल में एक महिला अपने खेत में घास काटने गई थी। उसी दौरान झोपड़ी में एक युवक का शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। गनवरिया निवासी शिव प्रसाद चौधरी ने शव की शिनाख्त अपने रिश्तेदार 32 वर्षीय मनोज चौधरी पुत्र स्वर्गीय गौरी चौधरी निवासी मुसहरा थाना धर्मसिंहवा के रूप में की। शिव प्रसाद चौधरी ने बताया कि मनोज उसके साले का बेटा है। वह सोमवार को दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हीं को देखने मनोज आया था। मंगलवार को मेंहदावल जाने की बात कह कर घर से निकला था और उसकी संदिग्ध हाल में झोपड़ी में लाश मिली। एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मौके से शराब की शीशी भी मिली है। पूछताछ में पता चला कि मृतक मनोज शराब पीने का आदी था। उसके मां-बाप और पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसके परिवार में कोई सदस्य नहीं है। मृतक के फुफेरे भाई रामजीत चौधरी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed