{"_id":"69a1d7913dec79961d0f9530","slug":"a-letter-was-submitted-to-the-dm-to-remove-the-composite-liquor-and-country-liquor-shop-in-mahuli-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-146752-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: महुली में कंपोजिट शराब और देशी मदिरा की दुकान हटाने के लिए डीएम को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: महुली में कंपोजिट शराब और देशी मदिरा की दुकान हटाने के लिए डीएम को सौंपा पत्र
विज्ञापन
महुली। नाथनगर मार्ग पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्हें पत्र सौंप कर शराब की दुकान को आबादी से हटाने की मांग की। डीएम आलोक कुमार ने जांच कराकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया है।
महुली निवासी अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को एक पत्र सौंपते हुए महुली में स्थित शराब की दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग किया। अधिवक्ता गंगाधर द्विवेदी ने बताया कि महुली नाथनगर मुख्य मार्ग पर शराब की तीन दुकानें हैं। वहां सड़क किनारे ही खुले में मांस भी बेचा जाता है। यह रास्ता डिहवा, कुर्मियाना, बौरीहवा सहित महुली के दक्षिण क्षेत्र के गांवों को जाता है। शाम तीन बजे से रात्रि नौ बजे तक सड़क पर शराबियों के उत्पात के चलते राहगीर दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि स्कूल जाने वाली छात्राओं और स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए बाहर निकलने पर शराबियों की अश्लील फब्तियों का शिकार होना पड़ता है। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराकर समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।