{"_id":"69485197796a7cd95e014bf1","slug":"a-leak-in-the-canal-flooded-100-bighas-of-wheat-crop-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143145-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहर में रिसाव से सौ बीघा गेहूं की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहर में रिसाव से सौ बीघा गेहूं की फसल डूबी
Mon, 22 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र में नहर टूटने से डूबी गेंहू की फसल -संवाद
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बेलराई में सरयू नहर के रिसाव से अगल-बगल की लगभग 100 बीघा गेहूं की फसल डूब गई है। समय से रिसाव बंद नहीं किया गया तो किसानों के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने इसकी जानकारी नहर विभाग की अधिकारियों को दे दी है।
सरयू नहर बांसी उपखंड के अंतर्गत धर्मसिंहवा के सोहसा से अतरी नानकार तक जाने वाले माइनर नहर में रिसाव हो जाने के कारण लगभग 100 बीघा गेहूं का फसल शनिवार की देर शाम से डूब गया है। बताया जा रहा है कि नहर के दोनों तरफ चूहे द्वारा रेट होल बना देने के कारण ऐसी स्थिति आई है। नहर के दोनों तरफ खेतों में काफी पानी लग गया है। नहर के रिसाव से प्रभावित होने वालों में किसान राजेंद्र राय, राम संवारे राय, अशोक राय, शैलेंद्र राय, मुर्तजा, विनोद, धूरे, वकील, मोहम्मद हुसैन सहित अन्य किसानाें ने बताया कि नहर विभाग अभी भी रिसाव को अगर बंद करा दे तो किसानों का फसल बर्बाद होने से बच सकता है। नहीं तो काफी नुकसान हो जाएगा। जिसको लेकर किसान चिंतित है। किसानों ने बताया कि नहर का अगर समय रहते मरम्मत कराया गया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। इस संबंध में सरजू नहर बांसी खंड के अवर अभियंता जय मिश्रा ने बताया कि नहर के रिसाव की सूचना उन्हें मिल गई है। रिसाव रोकने के लिए कर्मचारी लगा दिए गए जल्द ही रिसाव बंद हो जाएगा।