{"_id":"60ca377d8ebc3e2ed6626f0f","slug":"a-labour-died-during-work-in-papaer-mill-khalilabad-news-gkp3983503186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में मशीन के पट्टे में फंस कर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में मशीन के पट्टे में फंस कर मजदूर की मौत
विज्ञापन

ठेकेेदार पर सूचना न देकर उपचार के बहाने शव को जिला अस्पताल पहुंचवाने का आरोप
पीड़ित परिजनों ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित पेपर मिल में काम कर रहे एक मजदूर की मंगलवार की रात मशीन के पट्टे में फंसकर मौत हो गई। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से सूचना नहीं दी गई और घटना को छुपाने के लिए उपचार के बहाने मजदूर के शव को जिला अस्पताल पहुंचवा दिया गया। पीड़ित परिजनों ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के दुघरा गांव निवासी राम निहोर ने बताया कि उसके छोटे 40 वर्षीय भाई रामप्रीत यादव हाईवे किनारे स्थित एक पेपर मिल में ठेका मजदूर थे। मंगलवार की रात काम करने के दौरान मिल की मशीन के पट्टे में फंसकर छोटे भाई की मौत हो गई। आरोप है कि मिल के ठेकेदार ने घटना को छुपाने के उद्देश्य से लाश को इलाज के बहाने जिला अस्पताल में रात में ही पहुंचवा दिया। इसकी जानकारी उन्हें मिल में गार्ड की नौकरी कर रहे गांव के ही एक शख्स से हुई। घटना से नाराज परिजन बुधवार को मगहर चौकी पहुंच गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई। वहीं, दूसरी तरफ ठेकेदार ने घटना के बारे में पूरी जानकारी न होने की बात कही। पीड़ित परिजन एसपी को भी प्रार्थनापत्र देकर मामले से अवगत कराए और जांच करा कर कार्रवाई की मांग की। मगहर चौकी इंचार्ज हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि हाईवे स्थित पेपर मिल में दुघरा गांव निवासी रामप्रीत यादव कार्य करते थे। मंगलवार की रात काम करने के दौरान मशीन के पट्टे में फंस जाने से उनकी मृत्यु हो गई। ऐसी सूचना पीड़ित भाई रामनिहोर की ओर से दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। घटना के बारे में दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जैसी स्थिति होगी, वैसी कार्रवाई आगे होगी।