{"_id":"6ada4c8ac712e99329074473","slug":"a-homeopathic-hospital-should-be-operated-in-dharmasinghwa-khalilabad-news-c-209-1-kld1009-159387-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में संचालित हो होम्योपैथिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा में संचालित हो होम्योपैथिक अस्पताल
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। कस्बे के नाम से होम्योपैथिक अस्पताल वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार में संचालित हो रहा है, जबकि नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल हुए ग्राम पंचायत के पंचायत भवन खाली पड़े हैं। स्थानीय लोगों ने खाली पड़े पंचायत भवन में होम्योपैथिक अस्पताल संचालित किए जाने की प्रशासन से मांग की है।
धर्मसिंहवा में होम्योपैथिक हॉस्पिटल काफी दिनों तक किराए के भवन में संचालित होता रहा। विभाग ने अस्पताल हेतु भवन बनाए जाने के जमीन की मांग राजस्व विभाग से करता रहा पर जमीन विभाग नहीं दे सका। इसके कारण से धर्मसिंहवा से तीन किलोमीटर दूर यह अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदूपार के एक कमरे में संचालित हो रहा है। विभाग ने डॉक्टर भी तैनात किए हैं।
अस्पताल कस्बे में न होने के कारण स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। धर्मसिंहवा के नगर पंचायत बनने में दस ग्राम पंचायत जोड़े गए हैं। सभी ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बने हुए हैं जोकि बेकार पड़े हुए हैं। गौरीराई, सिकरी कस्बे से सटा हुआ ग्राम पंचायत हुआ करता था। अब वार्ड है यहां के पंचायत भवन खाली पड़े हुए हैं और देखरेख के अभाव में नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन
कस्बे के सुरेश मोदनवाल, गोपाल अग्रहरि, लालचंद, उमानाथ सैनी, सोनू प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, आलोक राय सहित अन्य लोगों ने कस्बे से सटे किसी भी पंचायत भवन में अस्पताल को शिफ्ट किए जाने की मांग की है।
-- -- -- -- -
नियमानुसार तरीके से होम्योपैथिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी विभागीय कार्रवाई पूर्ण करके मांग करेंगे तो उन्हें अस्पताल के लिए भवन आवंटित किया जा सकता है।
-आशुतोष ओझा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, धर्मसिंहवा